सोशल मीडिया तथा उसके प्रभाव
- Virat Chaudhary
- Apr 14, 2019
- 2 min read

हम आज उस समय और युग में हैं जहां सूचना सिर्फ एक बटन दबाने पर मिल जाती है। इनके कारण हम अपने चारों ओर की जानकारी से अवगत हो जाते हैं। सोशल मीडिया वह जगह है। जहां हमे किसी भी चीज के बारे में जानने, पढ़ने, समझने और बोलने का मौंका मिलता हैं। सोशल मीडिया उन बड़े तत्वों में से एक है। जिसके साथ हम जुडे हुए हैं और जिसे हम अनदेखा नहीं कर सकते।
सोशल मीडिया वेबसाइटों, अनुप्रयोगों और अन्य प्लेटफार्मों का संग्रह है, जो हमें जानकारियो का आदान-प्रदान करने तथा हमें सोशल नेटवर्किंग में भाग लेने में मदद करता है। सोशल मीडिया ब्लॉगिंग और चित्रों को साझा करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ये हमे बहुत मजबूत उपकरण भी प्रदान करता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सोशल मीडिया का प्रभाव बहुत अधिक और दूर तक पहुंच रहा है और यह किसी के छवि को बना या बिगाड़ भी सकता है।
लेकिन सोशल मीडिया आज विवाद का विषय बन गया है, कुछ लोग इसे वरदान समझते है तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो इसे एक अभिशाप मानते है। लोग ज्यादातर यह महसूस करते हैं कि सोशल मीडिया ने तेज गति के साथ मानव अंतःक्रियाओं को नष्ट कर, आधुनिक मानव संबंधों में परिवर्तन कर दिया है। लेकिन कुछ लोग इसे वरदान मानते है क्योकि इसके कारण वो दुनिया के हर कोने से जोड़े हुए महसुस करते है औऱ जिसके द्वारा वो दूर बसे अपने प्रियजनों से बात कर सकते हैं तथा जागरूकता फैला सकते हैं और सुरक्षा चेतावनियां भी भेज सकते हैं। ऐसा बहुत कुछ है जो सोशल मीडिया के माध्यम से कियी जा सकता है, लेकिन यह एक अविश्वसनीय तथ्य है कि सोशल मीडिया की मौजूदगी ने हमारे जीवन को सुविधाजनक, आसान और बहुत तेज़ बना दिया है।
Comments